
वाराणसी। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कन्दवा गेट स्थित परस वाटिका में भव्य शिविर का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के युग गायक विवेकानंद जी ने “समर्पण गीत – शिष्यों का गुरु को समर्पण” की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिससे सभी उपस्थित जनों में समर्पण और श्रद्धा की भावना जाग्रत हुई।
इसके पश्चात योगाचार्य नवनीत सिंह, अजय पाल तथा अखिलेश सामान्य योगा का अभ्यास कराया योगियों ने योग के आधारभूत तत्वों, विभिन्न मुद्राओं और उनके व्यावहारिक ज्ञान को भी साझा किया। जिससे प्रतिभागियों को योग के प्रति जागरूकता और समझ विकसित हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों और योग साधकों के साथ मुख्य अतिथि शिक्षाविद मुकेश सिंह रहे ।
इस अवसर पर योगाचार्य अजय पाल, गायत्री परिवार के नवनीत , विवेकानंद, अखिलेश, कैलाश, विकास,लोठा महिला मंडल के सदस्य गण की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल संयोजन में पतंजलि मेगा स्टोर का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन में क्षेत्रीय नागरिकों को योग के महत्व और इसके लाभों से अवगत कराया और सभी ने मिलकर योग अभ्यास किया, जिससे पूरे वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।









Leave a Reply