रिपोर्ट उपेन्द कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय के साथ टीकापुर में योग किया।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि योग करने से बीमारियों से बचाव होता है। जो व्यक्ति योग करता है वह हमेशा निरोग रहता है। हमे योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आइए हम अपनी आंतरिक शक्ति को खोजें और आत्म-खोज के मार्ग पर चलें। योग का अभ्यास आपको सामंजस्य, लचीलापन और शांति प्रदान करता है।

योग का प्राचीन ज्ञान आपको शारीरिक कल्याण, मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक विकास की ओर मार्गदर्शन देता है योग की परिवर्तनकारी शक्ति को अपने दिनचर्या में जरूर अपनाएं। आप सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मनोज राय,आशुतोष राय,चंद्रजीत सिंह,मयंक श्रीवास्तव,रवि, चंद्रासन राय भोलू, जय यादव,राजेश राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *