
Varanasi। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम कारिडोर में आयोजित योग शिविर में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक भी शामिल हुए। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा की देखरेख में स्वयंसेवकों और वार्डेन ने योग किया। योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिसमें नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व में प्रखंड के स्वयंसेवकों सहित सहित विभिन्न प्रखंडों के वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल हुए। सभी ने नियमित योग कर निरोग रहने की शपथ भी ली। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, एडीसी विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन मंगला प्रसाद,निधि देव अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव,मनीष गुप्ता,अयन बोस, राहुल चौरसिया, अरूण जायसवाल,कंचन गुप्ता, विनय गुप्ता महादेव,गोपाल मुखर्जी,राजेश कुमार सिंह,राजेश मोदनवाल, पवन सिंह,जयप्रकाश जायसवाल, पूर्णेन्दु हलधर,सोनम प्रसाद,शुभम चौरसियाआदि थे।
