
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा (प्रेमचंद नगर कॉलोनी) पांडेयपुर में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण से किया। योगाचार्य ने योगाभ्यास कराया। योगाचार्य सीए. द्विजेन्द्र कुमार सिंह ने विभिन्न योगासन कराये गये एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ और महत्व को भी बताया तथा समस्त सहभागियों से इसका निरंतर अभ्यास करने की अपील की। योगा ट्रेनर सीए. अलोक शिवाजी ने बताया कि योग हमारे स्वास्थ्य में सुधार करते है और हमे मानसिक शांति प्रदान करते है ।उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यस्थल पर हमारे प्रदर्शन को बेहतर बनाने में भी सहयोग करते है, और हमारे व्यक्तिगत सम्बन्धो पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और हमे उस परिवेश के साथ सदभाव बनाये रखने में मदद करता है, जिसमे हम रहते है। बताया की योग द्वारा मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, लेकिन चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है की योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है. योग से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है योग फिट रहने और अवसाद, मधुमेह, हृदय रोग और अन्य बीमारियों को रोकने में मदद करता है। एक जिंदगी अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ योग से शांति और खुशी भी प्राप्त की जा सकती है। संचालन सचिव सी ए वैभव मेहरोत्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी एवं सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु, शाखा उपाध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह, कार्यकारणी सदयस्य सीए. अनिल कुमार अग्रवाल एवं सीए. शुभ्रजीत गुहा ,सीए मनोज कुमार अग्रवाल सीए. ऋषभ वी प्रभाकर सीए. सचिन जालान सीए. सुरेंद्र प्रसाद सिंह सीए. गौरव कुमार शर्मा आदि थे।
