वाराणसी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र, अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, गंगातट, पड़ाव में एक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद् ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम के निर्देशन में अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के चिकित्सक व योग-प्रशिक्षक डॉ दिनेश झा और डॉ मीना झा ने योग शिविर में महिलाओं, पुरुषों, छोटे बालकों तथा 99 वर्ष तक के वृद्धजनों को योग का प्रशिक्षण दिया। योग शिविर 10 जून चल रहा है। अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय पड़ाव मुख्य पुजारी रमेश सुबह 6 बजे अघोरेश्वर भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ योग शिविर का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व, उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के अवकाशप्राप्त अपर निदेशक डॉ वीपी सिंह ने योग शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग के माध्यम से मनुष्य जीवनपर्यंत निरोगी, स्वस्थ और दीर्घायु हो सकता है। भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन और सटीक चिकित्सा की यह विधा ऋषियों-मुनियों व योगियों द्वारा अनुसंधान और उपयोग की गई विधा है। आज विश्व में अनेकानेक चिकित्सा पद्धतियाँ प्रचलित हैं, लेकिन योग उन सभी से सस्ता, सुलभ और सत प्रतिशत सफल परिणाम देने वाली पद्धति है। योग के उपरांत सूक्ष्म प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *