
वाराणसी। कबीर चौरा स्थित अतिप्राचीन सिद्धपीठ कबीर चौरा मठ, मूलगादी में सामाजिक कुरीतियों के प्रति अपने प्रवचनों व संदेशों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने वाले महान संत कबीर दास का 626वां प्राकट्य दिवस देश के कोने-कोने से आए हुए साधु संतों, आस्थावानो एवं श्रद्धालुओं के साथ धूमधाम से मनाया गया। सिद्ध पीठ कबीर चौरा मूलगादी मठ में आए हुए श्रद्धालु जनों ने लंगर प्रसाद को भी छका एवं सेवा कर महान संत कबीर दास के संदेशों को आत्मसात सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया। सिद्ध पीठ कबीर चौरा मठ पीठाधीश्वर आचार्य विवेक दास के आशीर्वचनों व प्रसाद को उत्तराधिकारी महंत प्रमोद दास ने आए हुए श्रद्धालुओं को प्रदान किया।
