रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।चंद्रकांत तिवारी युवा छात्र नेता ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी से मिलकर आजमगढ़ विकास के लिए चर्चा किया।

आजमगढ़ बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरैठ गांव के चंद्रकांत त्रिपाठी पिता रामकृष्ण त्रिपाठी मूल आजमगढ़ के निवासी हैं। गाँव से निकलकर शिब्ली कॉलेज में छात्र राजनीति करके राजधानी लखनऊ में एक अलग पहचान बनाये । लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र की तमाम समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराया। नम्रता पाठक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही करवाई किया जाएगा।

चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि अपनी राजनीति छात्र जीवन से चालू किया। कॉलेज में छात्र संघ चुनाव तमाम मुद्दों को लेकर आंदोलन किया और छात्र को उनके उज्जवल भविष्य को लेकर हमेशा तत्पर रहा ।उसके बाद अपने आजमगढ़ की सामाजिक मुद्दों को लेकर अनेकों प्रकार की समस्याओं को बड़े-बड़े राजनीतिकों को अवगत करा के कार्य कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *