वाराणसी।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जगतपुर पी.जी. कॉलेज, जगतपुर में छात्र- छात्राओं ने प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह के संरक्षण में योग-प्राणायाम कर देश के विकास में हर संभव योगदान का संकल्प भी लिया। मुख्य अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज भारतीय योग का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सराहनीय योगदान रहा है।

प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि योग के बल पर आज भी हम शतक लगा सकते हैं इसका महत्व पश्चिमी देशों में ही नहीं बल्कि अरब के देशों में भी समझ में आ गया है। इसलिए भारतीय संस्कृति की जड़ में समाहित योग को आज समूची दुनिया तेजी से आत्मसार कर रही है।

इसी क्रम में निदेशक प्रोफेसर निलय कुमार ने कहा कि मोदी जी ने भारतीय योग को ऊंचाई प्रदान कर योग को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बना दिया है। इसी क्रम में प्रोफेसर रमेश चंद्र ने अपने विचार व्यक्त किए । छात्र-छात्राओं ने योग-प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम विलोम, आदि का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ लक्ष्मी सिंह, डॉ अमिता श्रीवास्तव, डॉ चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *