
वाराणसी। जौनपुर के नव निर्वाचित सासंद बाबू सिंह कुशवाहा का वाराणसी आगमन पर सपाईयो ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया।सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओं ने सासंद बाबू सिंह कुशवाहा का तेलियाबाग मे भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगो का हित व सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी मे ही सुरक्षित है।
जनता ने समाजवादी पार्टी को प्रचंड जीत दिलाकर बता दिया कि यह लोकतंत्र एवं संविधान बचाने वालो के साथ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यक,सोशित वंचितो की आवाज को पूरे देश मे मजबूत किया है। उ प्र की शानदार जीत ने पूरे भारत मे संदेश दिया है ।स्वागत अभिनंदन में सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ), जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश वर्मा, संदीप शर्मा,,सुशील विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू”, धर्मेंद्र विश्वकर्मा “रोशन”, शाजिद खान,हिफाजत अली,संजय यादव, शमीम अंसारी, आदिल जफर आदि लोग थे ।
