
रिपोर्ट राजेंद्र कुमार सोनी
आगरा। स्वर्णकार सेवा सदन के सभागार में अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार एसोसिएशन ने आज
वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का शुभारंभ महाराजा श्री अम्बरीष जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने किया।
मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी,(लखनऊ),जगदीश वर्मा,मनीष वर्मा, (ग्वालियर), जगदीश वर्मा,(जयपुर) सहित अनेक समाज की महिला पुरुषो समारोह के सहभागी बने।
समाज के वृद्धजन को माला, धार्मिक पुस्तक,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आज अखिल भारतीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार एसोसिएशन ने समाज के वृद्धजन का सम्मान किया। यह सम्मान समाज के युवा को संदेश देता है कि वरिष्ठ जनों का आप सभी सम्मान सदैव करे।
