वाराणसी। मादक द्रव्यों का दुरूपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतराष्ट्रीय दिवस 12 से 26जून तक मनाया जा रहा है। युवाओं को नशे की लत से दूर रहने एवं नशामुक्ति के लिए मद्यनिषेध विभाग की ओर से महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के केंद्रीय पुस्तकालय में नशामुक्ति भारत जनजागरूकता अभियान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं नें उत्साह पूर्वक भाग लिया। विवि के कुलपति प्रो. एके त्यागी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह, क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी ने प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो/ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

जिसमें लालपुर स्थित डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज के बीएफए प्रथम वर्ष की छात्रा आस्था यादव नें द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने महाविद्यालय का नाम बढ़ाया। महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह प्रशासक संजीव सिंह, प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, डॉ विपुल शुक्ला, रवि वर्मा ने आस्था के विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *