पुरस्कार वितरण के साथ फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का समापन

 

वाराणसी। सिएट कॉलेज (गहनी) के खेल मैदान पर चल रहे फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इंटर काशी के अध्यक्ष पृथीजीत ने कहा – “वाराणसी में फुटबॉल की काफी संभावनाएं हैं और आने वाले वक्त में यहां से बेहतर खिलाड़ी देश को मिल सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त 72 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र/ मेडल से प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों, ग्राउंडमैन कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

विशिष्ट सम्मान अंडर 10 में अक्षत माहेश्वरी, अंडर 13 में मोहम्मद शकित गुलजार, अंडर 15 में श्लोक तारे और अंडर 15 से ऊपर देवांश सेठ को सर्वोत्तम खिलाड़ी और उभरते खिलाड़ी का खिताब खुशी को मिला। शिविर में अनुशासित खिलाड़ी का सम्मान अक्षत माहेश्वरी के नाम गया। दर्शकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों को प्रेरणा दी। मानसी अग्रवाल और खुशबू माहेश्वरी उसमें प्रमुख थी।

महिला अभिभावकों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी मुन्नी देवी ,मोनिका सिंह ,मानसी अग्रवाल और सुरुचि को पुरस्कार और विशेष सम्मान चंदन राठौर, दिनेश नेगी, किरण और पलक सिंह को दिया गया। संचालन डॉ (मेजर) अरविंद कुमार सिंह,धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर

इंडियन बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर संजय कुमार, फाउंडर मेंबर इंटर काशी पृथीजीत, यूपी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा.अशोक कुमार सिंह, सियट कॉलेज के प्रबंधक नवीन कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर मुश्ताक अली, सचिव यूपीएसए सत्येंद्र बहादुर सिंह, मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक राजीव तिवारी, ब्रांच मैनेजर राम अवतार सिंह, केतन तारे एवं माधुरी तारे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *