रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना सरायमीर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार वर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निम्न दिशा-निर्देश दिये ।

पुलिस अधीक्षक को निरीक्षण के दौरान थाना सरायमीर के गार्द द्वारा संतोषनजक सलामी दी गयी।

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में अभिलेखो का अवलोकन किया । अभिलेखों के अवलोकन से प्रविष्टिया अपूर्ण है। जिन्हे पूर्ण किये जाने हेतु 07 दिवस का समय एवं चेतावनी दी गयी।

जनसुनवाई रजिस्टर चेक किया गया सभी प्रकरणों के फिडबैक लिये जा रहे है, जनसुनवाई कार्य संतोषजनक पाया गया।

थाना परिसर की साफ सफाई संतोष जनक नही पाये जाने पर अच्छी साफ सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । थाना सरायमीर पर नियुक्त उ0नि0 विजय बहादुर सिंह की सेवा निवृत्त तिथि 31.07.2024 है। जिनका फिटनेश काफी अच्छा है। तथा हल्का क्षेत्र के बारे मे अच्छी जनकारी है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500/- का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाने पर नियुक्त मुख्य आरक्षी/आरक्षियो को बीट बुक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । शस्त्र चालन के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों से जानकारी ली गयी तथा उनको बार-बार अभ्यास किये जाने का निर्देश दिया गया। थाने पर सैनिक सम्मेलन किया गया तथा थाना प्रभारी को नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारीगण के समस्या निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।मेस में भोजन बनाने वाले अनुचर को स्वयं साफ सफाई रखने एवं मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन समय से तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया । थाना परिसर में अपराध शीर्षकवार वाहनों को खड़ा किया जाय तथा नियमानुसार निस्तारण किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *