वाराणसी। श्री रामलीला समिति शिवपुर का चुनाव रविवार को पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री की देखरेख में सकुशल सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।
अध्यक्ष विनोद बागी, उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री संतोष मिश्रा, उप मंत्री दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आर एन सिंह, आय व्यय निरीक्षक पृथ्वी शर्मा चुने गये।इसके अलावा पन्द्रह लोग कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
