वाराणसी। युवाओं में भारतीय संस्कृति एवं बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत विधा से जागरूक करने के लिए स्पिक मैके वाराणसी के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में कार्यशालाएं आयोजित कर छात्र छात्राओं को शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्रख्यात कलाकारों द्वारा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सिडबी स्पिक मैके की ओर से अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को पांच दिवसीय कत्थक नृत्य कार्यशाला का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम सिंह एवं बनारस घराने के कत्थक नृत्य के कलाकार पं रूद्र शंकर मिश्र नें दीप प्रज्वलन कर किया। बनारस घराने के कत्थक नृत्य के बारीकियों को रूद्र शंकर मिश्र नें 30 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को कत्थक के बारे में बताया कि कत्थक शब्द कथा से लिया गया है। गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम: के बोल पर हस्तक नमन की भावभंगिमा को तीन ताल 16 मात्रा में अभ्यास कराया। बताया कि तीन ताल को तालों का राजा भी कहते हैं। तबले पर संगत उदय शंकर मिश्र नें किया वहीं दूसरी ओर सनबीम लहरतारा में कत्थक कलाकार विशाल कृष्ण नें बच्चों को कत्थक नृत्य के भाव भंगीमाओं से परिचित कर अभ्यास कराया। स्वागत प्रधानाचार्य पूनम सिंह, विषय स्थापना स्पिक मैके की समन्वयक डॉ विभा सिंह, संचालन पवन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन माधुरी यादव ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *