
वाराणसी। लोस चुनाव मे उ प्र मे पजीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आगामी विधान सभा चुनाव मे उ प्र मे प्रचंड जीत के साथ सपा सरकार बनाने के लिए बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद माॅगा। रायबरेली के सपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव और सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड”, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) ने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन पूजन कर आगामी विधान सभा चुनाव मे जीत का आशीर्वाद माॅगा। जनता जनार्दन ने सपा एवं इंडिया गठबंधन को उ प्र के प्रचंड जीत दिलाकर साबित कर दिया कि संविधान बचाने वालो के साथ है । सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरे देश के नेता है उन्होने पुरे देश मे दलित अल्पसंख्यक,पिछड़े,शोषित वंचितो की आवाज को मजबूत किया है।
