वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता गायघाट स्विमिंग क्लब में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा (दयालु गुरु) थे। प्रतियोगिता की संयोजक प्रियंका भार्गव रहीं । प्रतियोगिता में बीएचयू इन्डियन स्वीमींग क्लब के पुष्पेंद्र सिंह ने गंगा आर-पार कर प्रथम स्थान और गोकुल साहनी गायघाट स्विमिंग क्लब द्वितीय और रोहित साहनी अस्सी घाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में कुल 17 से 18 प्रतियोगियों ने भाग लिया। मुख्य आकर्षक तीन वर्ष की नन्हीं बच्ची अनायिका अग्रवाल ने 200 मी. फ्री हैंड स्वीमींग की। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख (बाल संस्कार) नंदनी सिंह, शाखा अध्यक्ष राकेश मौर्य, प्रियंका मिश्रा, राजीव गुप्ता, सोनिका गुप्ता व अनुज भार्गव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *