वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और भूमिहार ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में 26 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में किया गया है। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के अनुसार सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
