
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और भूमिहार ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा व भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर कर 52 यूनिट रक्तदान किया। संयोजन में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने सहयोग किया। सभी का स्वागत भूमिहार ब्राह्मण समाज के महासचिव डा.अखिलेश सिंह ने किया। शिविर में डा.अखिलेश सिंह,डा.सदानंद, मनीष कुमार गुप्ता, चंद्रकला,विपिन गुप्ता, चंद्रकला ,राहुल प्रकाश, सुधीर राय, श्याम,पवन उपाध्याय, सदानंद राय,संजय कुमार विश्वकर्मा,आनंद सिंह, सुशील पटेल,आयूष, प्रतिभा राय,आनंद सिंह, जान्हवी सिंह ने भी रक्तदान किया।
इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अयन बोस,कंचन गुप्ता,अरूण जायसवाल,चंद्रकला,डा.अविनाश सिंह,सीबी सिंह,वीरभद्र राय,कविन्द्र सिंह,कमलेश राय , रमेश राय,अनिल राय,आयुष गुप्ता आदि थे।
