
वाराणसी।भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशन पर वाराणसी मंडल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शिवपुर, वाराणसी में सात दिवसीय बेसिक गाइड कैप्टन कोर्स का प्रथम दिन उद्घाटन सहायक शिक्षा निदेशक पंचम मंडल डॉक्टर सत्य प्रकाश त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार पाठक ने किया। 
शिविर संचालिका डॉ मीना कुमारी, रामेश्वरी वर्मा, एवं सहायक संचालिका सुश्री प्रतिमा जिला गाइड कैप्टन, शकीला खातून उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन रविंदर कौर सोखी सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर गाइड वाराणसी मंडल वाराणसी वह धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर मीना कुमारी ने किया ।
