वाराणसी।होप वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में, कर्नल संदीप शर्मा प्रभारी प्रवर्तन दल और उनकी टीम, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम की उपस्थिति में साजन तिराहा, सिगरा, फलमंडी, रथयात्रा, अरिहंत कॉम्प्लेक्स तक कपड़ा के थैला का वितरण किया गया।साथ ही जनता को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया गया।

ज्ञातव्य हो कि नगर निगम वाराणसी व होप वेलफेयर ट्रस्ट (एनजीओ) के बीच एक MOU हुआ है। इसके तहत, सभी छोटे बड़े दुकानदारों व ठेलों और पटरी से पॉलीथीन जब्त किया जाएगा। और हल्के से जुर्माने के बाद उन दुकानदारों को पॉलिथीन के बदले कपड़ा का थैला मुफ्त दिए जाएंगे। इसके तहत NGO की टीम प्रवर्तन दल के साथ संयुक्त रूप से अभियान में जुड़ेगी।

एक लाख कपड़े के थैला हर महीने बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके लिए यूनियन बैंक ने अपने CSR फंड से इस पूरे अभियान को स्पॉन्सर करने के लिए सहमति प्रकट की है।

आज कपड़ा का थैला 250 वितरित किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *