वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और भूमिहार ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने पौधरोपण कर शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों ने अस्पताल परिसर में आधा दर्जन पौधे लगाएं। अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, भूमिहार ब्राह्मण समाज के महासचिव डा.अखिलेश सिंह, सुधीर राय, श्याम,पवन उपाध्याय,डा. सदानंद राय,आनंद सिंह, सुशील पटेल,आयूष, प्रतिभा राय,आनंद सिंह, डा.अविनाश सिंह,सीबी सिंह,वीरभद्र राय,कविन्द्र सिंह,कमलेश राय , रमेश राय,अनिल राय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *