
वाराणसी/बड़ागांव। न्यायपंचायत ताड़ी स्थित ग्राम ग्राम हरिनाथपुर के तुषार सिंह ने भूटान में चल रहे इंडो भूटान कुंग फू वूशु अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने गाँव तथा प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया। तुषार सिंह वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र हरिनाथपुर गांव के हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी है। उनके पिता अरविंद कुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता किसान है तथा बड़ागांव खण्ड मे क्षेत्र पंचायत सदस्य है। अपने बेटे को इस मुकाम तक लाए और मेडल जितने पर परिवार मे खुशी का माहौल है। पूरे गांव पहुंचने पर तुषार लोगों ने भव्य स्वागत कर बधाई दिया। उत्तर प्रदेश के कुंग फू वूशु के महासचिव गौरव विश्वकर्मा एवं टेक्निकल सचिव प्रतीक यादव एवं कोच महेश यादव जिनकी देख रेख में ट्रेनिंग करते थे।
