वाराणसी।‌ भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा भाविप के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश के जयन्ती पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। सायं 7 बजे प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख बाल संस्कार की नन्दिनी सिंह के आवास पर हनुमान चालीसा पाठ हुआ। इसमें शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नन्दिनी सिंह (प्रा.प्र.प्र.), सचिव प्रियंका मिश्रा, यशोदा बरनवाल, सोनिका गुप्ता ने उपस्थित होकर पाठ किया। डॉ. प्रकाश को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *