वाराणसी। ‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को पुरस्कार किया जाता है। जिसके निमित्त दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रख्यापित की गयी है। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गयी है। विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार उ0प्र0 सरकार द्वारा दिये जायेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली- 2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु क्रमशः दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन हेतु, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिये सेवायोजकों हेतु, दिव्यांगों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था हेतु, प्रेरणास्त्रोत हेतु, दिव्यांगों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास हेतु, दिव्यांगजन हेतु बाधा मुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला हेतु, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस हेतु,दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनूकुल वेबसाइट हेतु, सर्वेश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियो हेतु तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी हेतु श्रेणियां निर्धारित है। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र https://uphwd.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन अब 15 जुलाई, 2024 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन  सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन में जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी मो0 न. 7905886259, 05422500693 से भी प्राप्त किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *