
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़। नारायण ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र रामगढ़ कोठारी फूलपुर प्रयागराज के संस्थापक जगदीश नारायण शुक्ला ने देश और पूरे प्रदेश की खबर को तेजी से पहुंचने वाले युवा पत्रकार उपेंद्र पांडे को श्री राम जी का पट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संस्थापक जगदीश नारायण शुक्ल ने बताया कि आज के समय में ऐसे युवा पत्रकार की जरूरत है। जिससे सामाजिक , सांस्कृतिक,आर्थिक और पर्यावरण के प्रति हमेशा समाज को जागृत करें। जिससे हमारे देश और प्रदेश का विकास हो ।लेखनी से सब कुछ पता चल जाता है, जिससे बिना कुछ बताएं लोग समझ जाते हैं। कि लेखक क्या कह रहा है, पत्रकार की जो पहचान है वह कलम है ।आज सबसे पहले यदि किसी को आवश्यकता है वह पत्रकार है बिना पत्रकार के सब कुछ अधूरा हो जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला ने बताया कि बहुत ही गौरव का पल रहा ।आज हमारे बीच में तहकीकात न्यूज़ व नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता उपेंद्र पाण्डेय आज नारायण ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र रामगढ़ कोठारी फूलपुर आश्रम पर आये।सनातन धर्म के प्रति और सामाजिक कार्यों को लेकर गहन चर्चा हुआ।
उपेंद्र पांडेय ने कहा कि बड़ा सौभाग्य की बात है आज मुझे नारायण ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा जो सम्मान मुझे प्राप्त हुआ है उसका तहे दिल बहुत- बहुत धन्यवाद करता हूं ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पंडित जगदीश नारायण शुक्ला , ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ल, सहयोगी उदय राज यादव, विष्णु शुक्ल, ब्रह्मा शुक्ल, भारत यादव आदि लोग मौजूद रहे।
