वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में गत दिनों हुए बैठक के अनुसार परिसर में शैक्षणिक वर्ष-2024-2025 में विभिन्न पाठ्यक्रम में दिनाँक 12 जुलाई 2024 तक प्रवेश लिया जा सकता हैं।
छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो हरिशंकर पाण्डेय ने बताया कि
एतद्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के प्रवेशार्थियों को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शास्त्री प्रथम समेस्टर सत्र2024-2027,संस्कृत-प्रमाण-पत्रीय (प्रथम/द्वितीय/तृतीय), शैक्षणिक वर्ष 2024-25. आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 के कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पद्धति से पेमेण्ट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा कर प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने हेतु अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक निर्देश, प्रवेशावेदनपत्र विश्वविद्यालय की आनलाइन वेबसाइट www.ssvvonline.in के “प्रवेश सत्र 2024-2025” विकल्प पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेशावेदनपत्र भरने से पूर्व दिशा-निर्देशों को भलीभाँति पढ़ ले तथा प्रवेश निदर्शिका में वर्णित नियमों के अनुसार विषय की प्रविष्टियों का चयन करें। साथ ही यह भी सूच्य है कि जो छात्र छात्रावास में रहने के इच्छुक हैं, वे छात्रावास का विकल्प अवश्य चयन कर लें। छात्रावास का आवेदन-पत्र स्वतः जनित हो जाएगा, जिसे काउन्सिलिंग के समय जमा करना होगा।
छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो पाण्डेय ने बताया कि 
शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-27, आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-26 तथा संस्कृत-प्रमाण-पत्रीय प्रथम सत्र 2024-25 के प्रवेशार्थियों की प्रवेश-प्रक्रिया को ऑनलाइन प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने के बाद वरीयता क्रम (मेरिट लिस्ट) के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा।
प्रो पाण्डेय ने बताया कि
सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश की तिथि 28.06.2024 से 12.07.2024 तक निर्धारित की जाती है। प्रवेश के इच्छुक छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि निर्धारित तिथियों तक प्रवेशावेदन पत्र पूरित कर लें।
शास्त्री प्रथम सेमेस्टर एवं आचार्य प्रथम सेमेस्टर तथा संस्कृत प्रमाण पत्रीय प्रथम के छात्रों को अपना प्रवेशावेदनपत्र डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। जिन्हें यथास्थान अपेक्षित अभिभावक / संरक्षक इत्यादि का हस्ताक्षर कराकर काउन्सिलिंग के समय उपस्थित होना अनिवार्य है। संस्कृत-प्रमाण-पत्रीय (द्वितीय / तृतीय) के छात्रों के प्रवेशावेदन पत्र जमा करना अनिवार्य नही है।
नोट 1 – छात्रावास की सुविधा के इच्छुक प्रवेशार्थी द्वारा छात्रावास आवेदन-प्रक्रिया शुल्क के रूप में पंजीकरण शुल्करू0 200/- के साथ ही रू0 100/- भी देय होगा।
2 काउन्सिलिंग की तिथि पृथक ज्ञाप द्वारा घोषित की जायेगी।
3- एण्टी रैगिंग शपथ-पत्र पर अभिभावक का हस्ताक्षर होना आवश्यक है।
