
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की 104वीं जयन्ती सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। गुरुवार को नर सेवा नारायण सेवा भाव से वृद्धजन आवास (वृद्धा आश्रम) सारनाथ पर सेवा कार्य के तहत 12 पीस 5 लीटर का वाटर केन व
70 प्रभुजनों के लिए फल (रसीले आम), पेय पदार्थ तथा अल्पाहार को प्रबंधन ओम प्रकाश की देखरेख में वितरित किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राकेश मौर्य, राजीव गुप्ता, प्रियंका मिश्रा, शक्ति शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, विशाल कपूर, यशोदा बरनवाल, सोनिका गुप्ता, अजय योगाचार्य, अनुज भार्गव, रवि प्रकाश बरनवाल आदि थे ।
