
वाराणसी । सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आवास पर उनसे मिला।अवलेशपुर निवासी सपा नेता जैन कुशवाहा के पुत्र अनुराग कुशवाहा जो की कल शाम 4 बजे घर से एल1 कोचिंग दुर्गाकुण्ड के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं आया। रात में घर वालों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी सुबह तक अनुराग के घर न आने पर परिजनों द्वारा चितईपुर थाने पर गुमसुदगी की रिपोर्ट के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से अनुराग की सकुशल वापसी एवं लोहता थाना कोरौता बाजार में कैलाश प्रजापति जो ठेले पर पकौड़ा बेचने का काम करता था उसकी निर्मम हत्या के संबंध में वार्ता किया और हत्यारों की अभिलंब गिरफ्तारी की मांग की। जिला प्रवक्ता संतोष यादव के अनुसार पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अनुराग कुशवाहा मामले में थाना प्रभारी चितईपुर को निर्देशित किया गया की तुरंत एफआईआर दर्ज कर मोबाइल के लोकेशन के आधार पर अनुराग के लोकेशन का पता लगाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैलाश प्रजापति के
मामले में पुलिस की टीम गठित की गई है जो अभिलंब इस मामले में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला महासचिव आनंद मौर्य, एमएलसी प्रत्याशी उमेश प्रधान, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं प्रदेश सचिव जैन कुशवाहा आदि शामिल थे।
