
वाराणसी।आज वाराणसी नगर आयुक्त महोदय के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा रथयात्रा से लेकर लक्सा, गिरजाघर, रेवड़ी तालाब व कमच्छा तक अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले वेंडरों से प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त करते हुए उनको जुर्माना भी लगाया गया। अभियान के दौरान लगभग 8 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और 4700 रू जुर्माना किया गया।
कमांड सेंटर से प्राप्त शिकायत जिवथिपुर में ठेला लगाकर गंदगी करने के संबंध में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और प्रवर्तन दल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर सभी ठेले को हटाकर शिकायत का निस्तारण किया गया। भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
कमांड सेंटर से प्राप्त शिकायत रामापुरा में छत का बरजा निकाल कर अतिक्रमण करने के संबंध में मौके पर पहुंचकर पाया गया कि शिकायत निराधार थी। मौके पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं हो रहा था।
