
वाराणसी। टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया की जीत के लिए अर्दली बाजार (महावीर मंदिर) में शनिवार को शिवसेना राज्य उप प्रमुख अजय चौबे के नेतृत्व में यज्ञ किया गया। श्री चौबे ने कहा कि भारत का नाम क्रिकेट में विश्व विजेता के रूप में अंकित हो, जिसके लिए महावीर मंदिर व्यायामशाला में हवन-पूजन यज्ञ कर जीत की कामना की गई।
यज्ञ में अजय चौबे, पिंटू सोनकर, सतीश शर्मा, बनारसी विश्वकर्मा, धनंजय,मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। यज्ञके बाद भारत माता की जय, विश्व विजेता की जय कारा आदि नारे लगाए गए। उधर एलटी कालेज परिसर स्थित पांचूबीर बाबा मंदिर पर रमेश वधावन के नेतृत्व में टीम इंडिया की जीत की कामना के लिए हवन-पूजन और यज्ञ हुआ। इस अवसर पर सत्यम जायसवाल,
अभिषेक प्रजापति, प्रतीक श्रीवास्तव, मोहन आहूजा, नन्हे चौबे, नवीन चौबे, जूडो विश्वकर्मा, विनोद पांडेय भैयाजी, राजेश मिश्रा आदि थे
