वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली द्धारा आयोजित एक दिवसीय प्रक्षिक्षण कार्यक्रम “समकक्ष समीक्षा” (पियर रिव्यू) शनिवार को सिगरा स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ। अध्य्क्षता सीए. केएन गौतम,सीए. रविंद्र कुमार ने किया।
विशिष्ठ अतिथि पियर रिव्यू बोर्ड के अध्यक्ष सीए. प्रसन्ना कुमार डी थे। कार्यक्रम निर्देशक सीए. डॉ अनुज गोयल, सी.सी. ऍम. एंड मेंबर, पियर रिव्यू बोर्ड और सीए. ज्ञान चंद्र मिश्रा, सी.सी.ऍम. नई दिल्ली थे।
वक्ता सीए. अनुरुद्ध तिवारी,सीए. नकुल अरोरा, एवं हिमांशु अग्रवाल थे। सीए. अनुरुद्ध तिवारी ने (पियर रिव्यू) के लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बंधुओ को ट्रेंड करना है जिनका सीए. प्रोफेशन में सात वर्ष या उससे अधिक का अनुभव है जो अपनी योग्यता कुशलता का उपयोग अपने अन्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के वर्णित कार्य को विश्लेषित एवं जांच कर सके। सीए. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि एकेडमिक की भाषा में एक्सपर्ट को पियर भी कहते हैं। एक्सपर्ट के द्वारा समीक्षा किये जाने वाले जर्नल को ही पियर रिव्यू जर्नल कहते हैं। जिसमें रिसर्च पेपर या आर्टिकल का प्रकाशन से पहले विषय विशेषज्ञ द्वारा पियर रिव्यू करायी जाती है। इसमें छपने के लिए पेपर को कई बार सुधार की भी आवश्यकता पड़ती है।
द्धितीय सत्र का शुभारम्भ शाखा उपाध्यक्ष सीए. नीरज कुमार सिंह ने किया। सीए. नकुल अरोरा ने बताया कि अपने व्यावसायिक जिम्मेदारियों को सकुशल पूर्वक इंस्टिट्यूट के बनाए हुए नियमो, ऑडिट टस्टैण्डर्ड, एकाउंटेंट स्टैण्डर्ड, गाइडेंस नोट और अन्य दिशा निर्देशों एवं भारतीय सरकार द्धारा बनाये गए कानून नियमो के अनुसार किया।
धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी ने किया
इस अवसर पर सीए. शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु, पूर्व अध्यक्ष सीए. अनिल कुमार अग्रवाल,शाखा सचिव सीए. वैभव मेहरोत्रा, सीए. बृजेश जायसवाल, सीए. कमलेश अग्रवाल, सीए. विश्वजीत सिंह, सीए. रवि कुमार सिंह, सीए. अलोक शिवाजी, सीए. ज्योति भूषण गर्ग, सीए. शिशिर उपाधय, सीए. कौस्तभ गर्ग, सीए. अभय यादव, सीए. अनिल कुमार राय, सीए. मनोज अग्रवाल, सीए. सतीश चौबे, सीए. विष्णु अग्रवाल, सीए. मनीष जायसवाल आदि थे।
