वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से एक जुलाई से विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रखंड में विशेष सदस्यता और नवीनीकरण अभियान चलाया जाएगा। जो 15 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत सदस्यों और वार्डेन का नवीनीकरण के लिए आवेदन-पत्र पूर्ण कराया जाएगा। विभिन्न पोस्ट में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। डिवीजनल वार्डेन श्री राय के अनुसार जिस पोस्ट द्वारा सर्वाधिक सदस्य बनाया जाएगा उस पोस्ट और वार्डेन को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा से जुड़ने के लिए टकटकपुर स्थित कैम्प कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
