वाराणसी।युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने खेड़ा चंडीगढ़ के रहने वाले गौभक्त तारा गिरी को युग तुलसी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया हैं।

उक्त जानकारी साझा करते हुए गौमाता हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले वर्तमान संसदीय चुनाव में काशी से प्रतिभाग करने वाले युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने बताया कि हमारी युग तुलसी पार्टी ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के निर्देशानुसार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने व गौकशी बंद करवाने के साथ राष्ट्र में 33 करोड़ गौमतदाता बनाने हेतु कार्य कर रही है।उसी क्रम में हरियाणा में गौमाता के रक्षा,गौसंरक्षण व संवर्धन हेतु गौभक्त तारा गिरी को युग तुलसी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।तारा गिरी चंडीगढ़ के बड़े समाजसेवी व गौभक्त हैं।पूर्व में उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखकर उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।गौमाता के बिना सनातनधर्म अस्तित्वहीन हो जाएगा।सनातनधर्म व राष्ट्र की आधार गौमाता को बचाना हर सनातनधर्मी का प्रथम कर्तव्य है।अगर गौमाता नही बची तो हम भी नही बचेंगे।आज संसार मे जितने भी कष्ट हैं वो गौमाता के दुखी होने के कारण ही है।इसीलिए अब हर हाल में गौमाता का रक्षा करना बहुत जरूरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *