वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गये होमगार्ड वीरपाल, होमगार्ड सतीश कुमार, मतदान अधिकारी तृतीय त्रिलोकी नाथ तथा मतदान अधिकारी प्रथम अब्दुल्लाह अंसारी की निर्वाचन ड्यूटी के दौरान हुई मृत्यु के फलस्वरूप उनके आश्रितों को 15-15 लाख की धनराशि ऑनलाइन उन लोगो के बैंक खातों में उपलब्ध करा गई।

बताते चले कि निर्वाचन ड्यूटी के दौरान इन कर्मचारियों के असामयिक मृत्यु हो जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा निर्वाचन आयोग से अनुग्रह राशि रू0 15.00 लाख राशि दिये जाने हेतु किये गये अनुरोध के क्रम में निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए आश्रितों को उक्त स्वीकृत धनराशि का भुगतान किये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के निवर्तन पर प्रत्येक मृतक आश्रितों के लिये रुपये 15-15 लाख की धनराशि आवंटित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *