वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शिवपुर में युवा नेता शुभम यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन गुड्डू ने किया। शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आंनद मोहन गुड्डू ने कहा कि रक्तदान से जहां हम बीमार और जरूरतमंद लोगों की प्राण रक्षा कर सकेंगे वहीं कल का दिन इस लिए भी खास है क्योंकि कल हम सभी को अपने नेता के जन्मदिन पर ‘पीडीए पौध ‘ भी लगाना है। पीपल,नीम आदि के पौधे हर गांव में लगाना है। ये न सिर्फ हमें आक्सीजन और ठंडी हवा देंगे बल्कि भाई चारा को भी मजबूती प्रदान करेंगे। ब्लड डोनेट कार्यकर्ताओं में सपा युवा साथी, शुभम यादव, राकेश राजभर महेश यादव, गोविन्द पटेल पार्षद, दुर्गेश पाल, मोनू सिंह, श्याम सुंदर चौहान, शिवांशु यादव, किशन पटेल, आकाश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विशाल शर्मा, राजेश यादव, सुंदरम सोनकर,अंकित यादव, ऋतिक सोनकर, अखिलेश यादव, पांचू पटेल, हरिओम यादव, सुनील गुप्ता, मयंक गुप्ता, केसर यादव, विकास गुप्ता, स्वतंत्र यादव, मंजेश कुमार सरोज, विजय सोनू, गोरख पहलवान, रितेश प्रजापति,मुलायम यादव फौजी, राकेश यादव, संदीप मिश्रा, विक्की पहलवान, राहुल जायसवाल, साहिल यादव, आसिफ खान, कृष्ण यादव, श्रेय यादव, शुभम गुप्ता, सोनू कुमार, पंकज यादव, तुषार यादव, अक्षत जायसवाल, सौरभ चौरसिया रितेश यादव, अनुज, सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *