नागरिक सुरक्षा डिप्टी पोस्ट वार्डेन ने अस्पताल में कराया उपचार 

 

वाराणसी। पांडेयपुर फ्लाइओवर के नीचे रविवार को दोपहर टोटो पलटने से पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर से गुजर रही नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की डिप्टी पोस्ट वार्डेन चंद्रकला ने पूजा को प्राथमिक उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। महिला के पैर में गंभीर चोट लगी है। संदहा की पूजा पांडेयपुर से भोजूबीर जा रही थी,फ्लाइओवर से आगे बढ़ते ही सड़क पर ढाल होने के कारण टोटो वहीं पलट गया। उसमें सवार दो अन्य महिलाओं को मामूली चोट लगी है। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने डिप्टी पोस्ट वार्डेन चंद्रकला के मानवीय सेवा कार्य की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *