वाराणसी ।श्री अग्रसेन युवा मंच की इकाई श्री श्याम दरबारी मंडल द्वारा श्री श्याम पालकी शोभा यात्रा (द्वितीय) का आयोजन किया गया । पालकी शोभायात्रा बिरदोपुर महमूरगंज के आनंद बाग कॉलोनी में स्थित आनंदेश्वर महादेव के शिवालय से प्रारंभ होकर श्याम मंदिर लक्सा तक गई । शोभायात्रा में पालकी पर खाटू श्याम जी की छवि की अद्भुत श्रंगार के साथ सभी भक्तगण हाथों में ध्वजा लिए भजनों की धुन पर नाचते गाते श्याम मन्दिर तक पहुंच कर ध्वजा अर्पण किए । शोभायात्रा सुबह शुरू हुआ। भारी बरसात के बीच में भी भक्तों के हृदय में बाबा के प्रति प्रेम उत्साह ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई । जय श्री श्याम के जयकारों के साथ गूंज उठा क्षेत्र । शोभायात्रा का रथयात्रा पर माहेश्वरी क्लब, लक्सा तिराहे पर मैनकाइंड फार्मा, एवं लक्ष्मी कुंड के मोड़ पर अबैक्स इंस्टिट्यूट द्वारा स्वागत किया गया । डमरू दल के उत्साह ने भक्तों के अंदर जोश का प्रवाह किया । राहगीरों ने वाहन रोक रोककर बाबा को प्रणाम कर आगे प्रस्थान किया । शोभायात्रा को देखते हुए सड़क पर लग रहा है ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए लक्सा थाने के भरपूर सहयोग के लिए श्री अग्रसेन युवा मंच के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल श्याम के दास द्वारा सभी सुरक्षाकर्मियों का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया । कार्यकारिणी प्रमुख हर्षद अग्रवाल द्वारा डमरु दल के सभी सेवादारों को अंगवस्त्र के साथ सम्मान किया गया । श्याम दरबारी मंडल के प्रभारी अभिषेक अग्रवाल द्वारा चरण पादुका की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से व्यवस्थित करने हेतु उनका सम्मान किया गया । दूर-दूर से आए भक्तगण बाबा की मनमोहक सवारी को देखकर भावविभोर हो उठे एवं अपने आंसुओं को ना रोक सके । सभी भक्तगण मंदिर पहुंचकर बाबा को निशाना अर्पण कर प्रसाद प्राप्त कर शोभायात्रा को संपन्न किया । शोभायात्रा में अध्यक्ष अतुल अग्रवाल श्याम के दास महामंत्री सौरभ अग्रवाल प्रभारी अभिषेक अग्रवाल के साथ-साथ अभिषेक अग्रवाल हर्षद अग्रवाल हृदय अग्रवाल आयुष अग्रवाल श्याम अग्रवाल स्नेहा अगरवाल अमित अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल श्रेया अग्रवाल अंजू अग्रवाल शिवचरण अग्रवाल हृदेश अग्रवाल एवं अन्य कई भक्तगणों की मुख्य रूप से उपस्थित हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *