वाराणसी। भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश के 104वें जयन्ती दिवस पर सेवा पखवारा के तहत रविवार को नर सेवा नारायण सेवा भाव से नीलकण्ठ सचिवालय इंग्लिशिया लाइन, जवाहरलाल नेहरू मार्केट के नीचे पथिकों को शरबत सुबह 10 से सायं 5 बजे तक पिलाया। जिससे लोग इस उमस भरी गर्मी से लाभान्वित हुएं । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राकेश मौर्य ने भारत को टी 20 विश्व कप विजेता होने पर शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह सेवा कार्य दोगुने उत्साह से हो रहा है और पथिक, यात्रीगण व दर्शनार्थी लाभान्वित हो रहे हैं । इस कार्यक्रम में प्रा.प्र.प्र. बाल संस्कार की नन्दिनी सिंह, सचिव प्रियंका मिश्रा, मंजू गौतम, सोनिका गुप्ता, यशोदा बरनवाल, रागिनी मिश्रा, प्रियंका भार्गव, गीता सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, अनुज भार्गव, रवि प्रकाश बरनवाल, अमित भार्गव, अमनदीप आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *