वाराणसी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ता पौधारोपण करेंगे।‌ जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट के अनुसार एख जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिले के सभी पांच विधानसभाओं में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पीडीए पेड प्रदेशव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। एक से जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा। वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता एवं पार्टी के फ्रंटल व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी विधानसभाओं एवं प्रत्येक सेक्टर में 200 से 300 बरगद, पीपल एवं नीम के पौधों का पौधारोपण करेंगे। जिले के पांचों विधानसभाओं में लगभग 220 सेक्टर हैं। इस तरह 50,000 पीडीए पेड़ लगाने का लक्ष्य है। पीडीए पेड़ पर्यावरणिक-सामाजिक आंदोलन को उत्तर प्रदेश के गांवों से शुरू करके आगामी चरण में इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में वाजिदपुर, हरहुआ स्थित बवेला लान में लोकगीत बिरहा एवं केक काटकर सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक राम अचल राजभर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *