
वाराणसी। आर्य समाज लल्लापुरा के पदाधिकारियों का चुनाव नन्द लाल आर्य, कोनिया (भूतपूर्व प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा) की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें सत्र 2024-2025 के लिए प्रधान सीए.विष्णु प्रसाद आर्य, उप-प्रधान गोपाल आर्य, मंत्री अखिलेश आर्य, उप-मंत्री स्नेह दीप आर्य, प्रचार मंत्री सुधीर आर्य, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश आर्य, पुस्तकाध्यक्ष नन्द लाल आर्य, आर्य वीर दल अधिष्ठाता सूर्य प्रसाद आर्य तथा आय-व्यय निरीक्षक नन्द लाल आर्य चुने गए ।
