
वाराणसी। काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार वाराणसी से सांसद व देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर 388-शहर उत्तरी विधान सभा के मतदाता व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को कादम्बनी लॉन सुद्धीपुर में गीत संगीत के साथ बड़े धूम धाम से मनाया गया। जिसमे हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मतदाता व पार्टी कार्यकर्ताओं का टुपट्टा व गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार कर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह, महानगर महामंत्री विद्या सागर राय, उत्तरी विधान सभा संयोजक अरविंद सिंह, नवीन कपूर, राकेश द्विवेदी, पार्षदगण व देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
