वाराणसी। बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष के विभागाध्यक्ष प्रो ओमशंकर के जोधपुर कालोनी स्थित आवास पर सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया।
ज्ञातव्य हो कि प्रो ओमशंकर के पिता कुमर किशोर का निधन 23 जून को हो गया था।
प्रो ओमशंकर ने निर्णय लिया कि वह श्राद्ध, पिंडदान तथा मृत्यु भोज नहीं करेंगे।
उक्त अवसर पर प्रो ओमशंकर ने कहा मृत्यु भोज अतिरिक्त बोझ है। इसे बंद किया जाना चाहिए।
रविवार को सांयकाल उनके आवास पर सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम,सिक्ख, ईसाई धर्मगुरु शामिल हुए। सभी धर्म गुरु ने अपने मान्यतानुसार आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
