वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी छात्र सभा ने रक्तदान शिविर बनारस चैरिटेबल ब्लड सेंटर सिगरा पर आयोजित किया। जिसमें छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 51 यूनिट ब्लड डोनेट किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में पौधरोपण किया गया। जिसमें नीम,पीपल,बरगद,आम इत्यादि 11 पौधे लगाए गए।

इस दौरान छात्र सभा के पदाधिकारीयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की।

रक्तदान शिविर में जिला अध्यक्ष राहुल सोनकर, महासचिव आयुष्मान चंद्रवंशी, पूर्व प्रदेश सचिव छात्र सभा मनोज यादव गोलू ,अनुराग यादव निशु, शुभम यादव, शुभम पाल,राजू गुप्ता,गौतम कुमार,चंद्रप्रकाश मौर्य चंदू,शुभम(चंदन),रोहित यादव,दीपक सोनकर, अभिषेक पाल,उत्कर्ष यादव,अमन सोनकर,मयंक यादव,सौरभ प्रजापति बिठाल,प्रिंस सोनकर,हर्ष यादव,अनुराग यादव,शिवम वर्मा,अमन सोनकर बाबू,राकेश यादव अमन यादव शाहिद आदि ने ब्लड डोनेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *