रिपोर्ट- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़ ।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। आजमगढ़ के पूर्व सांसद और वर्तमान में कन्नौज से लोकसभा सांसद निर्वाचित होकर के लोकसभा पहुंचे । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संदेश दिया कि हर क्षेत्र में पीडीए वृक्ष जरुर लगाये । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर लेदौरा ग्राम सभा में प्रमोद यादव सेक्टर प्रभारी के नेतृत्व में 101 वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया। सेक्टर प्रभारी ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हम लोग 101 अनेक प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया जिससे हमारे सामाजिक पर्यावरण को सुरक्षित कर सकें इसीलिए हम सब वृक्षारोपण करके अखिलेश जी का जन्मदिन मनाएं । संदीप यादव ने बताया कि समाजवादी साथियों के साथ पीडीए वृक्ष लगाकर अपने महबूब नेता के दीर्घायु होने की कामना की और समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । हरिकेश यादव (महाप्रधान लेदौरा )ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सभी लोगों से आग्रह किया कि अपने-अपने घर पर एक वृक्ष जरुर लगाये। राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक ,आर्थिक ,और न्यायपालिका व्यवस्था पर हमेशा दबे- कुचले हर समाज के लोगों की आवाज उठाते हैं ।इस अवसर पर संदीप यादव पूर्व महासचिव समाजवादी पार्टी छात्र सभा, किशन यादव, सोनू यादव, अरविंद यादव (प्रधानाचार्य), माला चौबे (अध्यापक), उर्मिला यादव ,सुनील ,विपिन समस्त समाजवादी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *