वाराणसी।भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश ने शिवपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे साथ दिवसीय बेसिक गाइड कैप्टन कोर्स प्रशिक्षण शिविर के तहत समस्त टोलिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी स्काउट गाइड के महत्व को अपने कार्यक्रमों के जरिए मंचित किया।

इन 7 दिनों में प्रशिक्षक के द्वारा स्काउट गाइड क्या है, ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, ड्यूटी चेंज, टेंट निर्माण, बीपी, गांठ बंधन, प्राथमिक सहायता, कंपास, मर्यादा सभा व गाइड का प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी सी त्रिलोकी ने प्रशिक्षणार्थियों को शिविर में प्राप्त हुए अनुभवों को अपने विद्यालय के बीच में साझा करते हुए उन्हें स्काउट गाइड से अवगत कराए।

इसी के तहत विद्यालय की वार्डन विशाखा भी अपना आशीर्वचन दिया।

लीडर ऑफ़ द कोर्स डॉ मीना कुमारी व रामेश्वरी वर्मा एवं सहायक प्रशिक्षकके रूप में कुमारी प्रतिमा जिला गाइड कैप्टन, शकीला खातून उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर वाराणसी मंडल वाराणसी सुश्री रविंदर कौर सुखी व धन्यवाद ज्ञापन शिविर संचालिका डॉक्टर मीना कुमारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *