
51 बरगद, पीपल व नीम के पौधों का पौधारोपण

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन वाजिदपुर (हरहुआ) स्थित बावेला लान में जिला समाजवादी पार्टी द्वारा केक काटकर एवं पौधरोपण कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सोहर व लोकगीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने अपने नेता के लिए स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की गयी। जन्मदिन पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास 51 बरगद, पीपल व नीम के पौधों को लगाया गया। इसके साथ ही अगले 7 जुलाई तक अपने अपने सेक्टर में बरगद, पीपल एवं नीम के पौधों को लगाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जिस तरह अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी सरकार में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। आज अन्य राज्य उन योजनाओं को अपने प्रदेशों में लागू कर रही हैं। कम समय में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्त रूप देकर चाहे लखनऊ का मेट्रो हो या इकाना स्टेडियम या फिर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने कहा कि आज देश और प्रदेश की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। आज देश का युवा, बेरोजगार, किसान, व्यापारी सब परेशान है। अखिलेश के मिशन और विजन से निर्मित विकास और समृद्धि का “समाजवादी पथ” हर युवा, बहुजन, पिछड़े, अल्पसंख्यक, वंचित, शोषित के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव, डॉ सुभाष राजभर, गणेश यादव, उमाकांत त्रिपाठी, डॉ उमाशंकर यादव, आनंद मोहन गुड्डू, उमेश प्रधान, संजय मिश्रा, मोदी यादव, महेंद्र सिंह, विवेक रंजन, कमलेश पटेल, बबलू सिंह, राहुल यादव, बाबूलाल यादव, गोपाल यादव, सुभाष मास्टर, शशि यादव, नन्हे जायसवाल, माया शंकर यादव, मोतीलाल, ऊदल पटेल, लालमन प्रसाद, धनंजय यादव, विजय टाटा,अवधेश कुमार, विनोद कुमार, शशीदा बेगम, डॉ० संतोष कुमार, सुरेंद्र प्रधान, महेंद्र प्रधान, सचिन प्रजापति, अरुण कुमार आदि थे।
