वाराणसी। दशाश्वमेध मे रविवार को को हुए गोलीकांड मे सपा नेता विजय यादव “विज्जु” की सुरक्षा को लेकर सपाईयो ने आज संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग उठाई। सपा नेता विजय यादव “विज्जु”भी थे । सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड”के नेतृत्व मे सपा का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर कहा कि रेड जोन मे घटना घटित होना पुलिस पर सवालिया निशान है । सपा नेता विजय यादव ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से कहा कि हमले के पूर्व पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर प्रर्थना पत्र देकर हमले का अंदेशा जताया था मगर पुलिस ने कोई ध्यान नही दिया अगर समय रहते स्थानीय पुलिस सक्रिय होती तो शायद इतना बड़ा घटना घटित नही होता।

सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से कहा कि सपा नेता विजय यादव “विज्जु” पर हुए प्राणघातक हमले की घटना से पुरा परिवार दहशत मे है।

प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड”,पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ),वरिष्ठ नेता डाॅ० ओ० पी० सिंह, सपा नेता लालू यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, दिलशाद अहमद “डिल्लू”, संजय यादव,आदि लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *