
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जी के 104 वें जयन्ती पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जा रहे कार्यक्रम के तहत सोमवार को नर सेवा नारायण सेवा भाव से विश्व कप विजय होने पर अति उत्साह से भरे व डॉक्टर डे व सी.ए. डे के अवसर पर डॉ रितिन श्रीवास्तव, डॉ आकांक्षी श्रीवास्तव व अलंकार कुशवाहा के विशेष सहयोग से लहरतारा स्थित कैंसर हॉस्पिटल एवं छित्तुपुर मैदान में कैंसर मरीजों के परिजनों एवं जरूरमंद राहगीरों को भरपूर नाश्ते का लाभ मिला ।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राकेश मौर्या, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव प्रियंका मिश्रा, अमनदीप सिंह, रविन्द्र वर्मा, अमित भार्गव तथा अनुज भार्गव थे।
