वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के क्रियान्वयन हेतु शासन के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी हेतु 20 ‘‘वन स्टॉप शॉप‘‘ (एग्रीजंक्शन केन्द्र) की स्थापना का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है। जिससे किसानों को एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे बीज, खाद्, कृषि उपकरण, कृषि रसायन की सुविधा मिलेगी। उक्त के अतिरिक्त एग्रीजंक्शन केन्द्रों द्वारा कृषि उपकरणों की मरम्मत तथा अनुरक्षण, पशु आहार, कृषि उत्पादों एवं प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों की बिक्री, मौसम व अन्य सम्बन्धित सूचनायें उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी किये जायेंगें। उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक ए0के0सिंह ने बताया कि एग्रीजंक्शन केन्द्र के स्थापना हेतु जनपद में निवास करने वाले कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इसी तरह की गतिविधियां जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी है, जो आई0सी0ए0 आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होंगें। इसके अतिरिक्त अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी/कृषि विषय में इन्टरमीडिएट योग्य अभ्यर्थी पर विचार किया जायेगा। चयनोपरान्त लाभार्थियों को ग्रामीण व्यवसाय विकास योजना (आर0आई0डी0पी0) का 13 दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। उपरोक्तानुसार योग्यता रखने वालें अभ्यर्थी उप कृषि निदेशक, वाराणसी कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस मे सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थी अपना आवेदन समस्त प्रपत्रों सहित 15 जुलाई को अपरान्ह 05ः00 बजे तक कृषि भवन कलेक्ट्री फार्म चॉदपुर में प्रस्तुत कर सकते है। चयन के उपरान्त अभ्यर्थी शपथ पत्र प्रस्तुत करेगें, जिसमें यह घोषण होगी कि तीन वर्ष तक उनके द्वारा ’’वन स्टाप शॉप’’ का संचालन किया जायेगा अन्यथा की स्थिति में कृषि विभाग की समस्त योजनाओं से उन्हें प्रतिबन्धित (ब्लैकलिस्ट) कर दिया जायेगा तथा उन पर किये गये व्यय की विभाग द्वारा वसूली की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *